{"_id":"644d6c6d5c5116dcff0eca34","slug":"religious-function-organised-kathua-news-c-10-1-104923-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चंडी माता मंदिर रामकोट में जागरण करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चंडी माता मंदिर रामकोट में जागरण करवाया
Sun, 30 Apr 2023 12:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
रामकोट। चंडी माता मंदिर रामकोट में शुक्रवार रात्रि चंडी माता का जागरण का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गायक केवल राजा, कुमार रवि और सुरेश कुमार के मीठे भजनों पर जुमे। जागरण में सर्वप्रथम विधि-विधान के साथ पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद गणेश वंदना के बाद भजन गायक कलाकारों द्वारा माता के सुंदर-सुंदर भजन सुनाए गए। इसमें गणेश बंधना के साथ, मेरी देवा रानी ओ, मेरी पाडर बाली माँ, चंडी माँ दे ढोल बजदे, मेला लगा ओ, चंडी माता मैया मेरी गान्दा रमांगा आदि भजन सुनाए, जिन्हें सुन सभी खूब झूमे। जागरण के दौरान गायक सुरेश कुमार ने मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं को जीवन के सत्य को समझाने की कोशिश की और मृत्यु को असल सत्य बताया। जागरण के दौरान रात्रि करीब 2 बजे जम्मू से विशेष टीम द्वारा झांकी प्रस्तुत की गई जिसका मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने आनंद लिया और जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया। सभी ने माता के जमकर जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। आरती के साथ जागरण का समापन हुआ। इस दौरान आसपास के गांवों से भी लोग माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंचे। शनिवार सुबह पांच बजे जागरण का समापन हुआ, जिसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। जागरण के बाद शनिवार को चंडी माता मंदिर रामकोट स्थल में विशाल भंडारे का आयोजन भी आयोजन कर्ताओं द्वारा किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। मुख्य आयोजक कर्ताओं में अजय वर्मा सुशांत वर्मा, रजत वर्मा आदि ने जागरण में पहुंचे हजारों की संख्या में लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन