फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Rehearsal of Parade in School in Ramkot

Kathua News: शिक्षकों की देखरेख में विद्यार्थियों ने की रिहर्सल

विज्ञापन
Rehearsal of Parade in School in Ramkot
राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट में गणतंत्र दिवस के अभ्यास के दौरान मौजूद विद्यार्थी और स्टाफ
रामकोट। 76वें गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को रामकोट के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल, नगरोटा गुजरु और गुड़ा कल्याल में स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों की देखरेख में विद्यार्थियों ने रिहर्सल की।
विज्ञापन

हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट के प्रधानाचार्य राजेश कुमार वर्मा के निर्देश अनुसार विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों, देशभक्ति के गीतों और मार्च पास्ट का अभ्यास किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उनके स्कूल में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम पेश किया जाएगा। सभी स्कूलों को निमंत्रण दे दिया गया है। स्कूल के एनसीसी कैडेट्स की ओर विशेष परेड का भी आयोजन होगा। लेक्चरर राकेश गुप्ता ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में तहसीलदार जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा गुजरू के प्रधानाचार्य कृष्ण लाल शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार नगरोटा रामकुमार मौजूद रहेंगे तो वहीं हायर सेकेंडरी स्कूल गुड़ा कल्याल में नायब तहसीलदार नरेश पाल मुख्य मेहमान होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed