{"_id":"64482ba406297b5bfc036b94","slug":"registration-for-amarnath-yatra-kathua-news-c-10-1-101483-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: श्री अमरनाथ यात्रा... कठुआ में पहले सप्ताह में 43 पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: श्री अमरनाथ यात्रा... कठुआ में पहले सप्ताह में 43 पंजीकरण
Wed, 26 Apr 2023 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। एक जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार से जिले में पंजीकरण प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। सप्ताह भर के भीतर ही जिले में 43 भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए पंजीकरण करवा लिया है। पंजाब नेशनल बैंक की कठुआ शाखा से 25 पंजीकरण पहलगाम और 18 बालटाल रूट से जारी कर दिए गए हैं। मंगलवार को ही जिले में पंजीकरण करवाने वालों की संख्या 15 रही। साफ है कि अब बाबा के भक्त भी जल्द से जल्द पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर तैयारियों में जुटना चाहते हैं।
मंगलवार को बैंक में पहुंचकर बाबा बर्फानी की वार्षिक यात्रा के लिए पंजीकरण करवाने वाले मढ़ीन निवासी विजय कुमार ने बताया कि वे काफी उत्साहित हैं और यात्रा घोषित होने के बाद से ही बाबा बर्फानी के दर्शनों का मन बना चुके थे। विकास महाजन निवासी हीरानगर ने बताया कि वे हर साल अपने दोस्तों के साथ श्री अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। इस बार का भी बुलावा आ गया है और इसके लिए वो काफी उत्साहित हैं।
पंजाब नेशनल बैंक की कठुआ शाखा प्रबंधक आशीष जंवाल ने बताया कि शाखा में भक्तों को पंजीकरण के संबंध में भक्तों को पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। मंगलवार को 15 भक्तों के पंजीकरण शाखा से किए गए हैं। इनमें आठ पुरुष और सात महिला भक्त शामिल हैं।