{"_id":"6840aa7667c5cb98de07e7ed","slug":"ramkatha-in-mandli-bilawar-kathua-news-c-201-1-knt1008-120733-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान
Thu, 05 Jun 2025 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
बिलावर। विश्व शांति और कल्याण की कामना के लिए श्री नृसिंह गोशाला मांडली में श्री राम कथा आयोजित की जा रही है। इसमें कथावाचक विज्ञानानंद सरस्वती ने श्रद्धालुओं से राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कथा के चौथे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथावाचक विज्ञानानंद भगवान श्री राम की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि राम ने प्रत्येक मानव को जो संदेश किया, उसका अनुसरण करना चाहिए। राम के आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए। ऐसा करने से मानव का जीवन सफल हो जाता है।
उन्होंने कहा कि कलियुग में राम की कथा सुनने से जीव को मोक्ष की प्राप्ति होती है और जन्म-जन्मांतर के पापों का अंत होता है। कथावाचक ने कहा कि श्री राम पूर्ण रूप से भगवान विष्णु एवं भगवान कृष्ण के अवतार थे।
विज्ञापन
श्री राम की कथा सुनने से मनुष्य का कल्याण होता है। जहां तक कथा सुनने वाले लोग मौजूद रहते हैं, वहां तक परमपिता परमेश्वर अप्रत्यक्ष रूप से स्वयं विद्यमान रहते हैं। पूरा पंडाल जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान आसपास के गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे और दिनभर गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजकों ने बताया कि सात दिवसीय श्री राम कथा का समापन सात जून को होगा।