{"_id":"60258a698ebc3ee93162ba4b","slug":"railway-line-kathua-news-jmu228962021","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर-जम्मू रेल लाइन के बीच डबल ट्रैक का काम इसी वर्ष होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर-जम्मू रेल लाइन के बीच डबल ट्रैक का काम इसी वर्ष होगा पूरा
विज्ञापन
जालंधर-जम्मू रेल लाइन के बीच वर्ष 2011 से जारी डबल रेल लाइन का काम अंतिम चरण में है। इसी वर्ष के अंत तक जालंधर से जम्मू तक रेलवे का डबल ट्रैक उपलब्ध होगा, जिससे रेल यातायात में देरी और अन्य दिक्कतों को काफी हद तक कम कर लिया जाएगा। माधोपुर से कठुआ रेलवे स्टेशन के बीच साढ़े सात किलोमीटर की रेलवे ट्रैक पर दोहरीकरण का कार्य तेजी से जारी है।
रावी पर रेलवे के दूसरे पुल को लेकर तेजी से काम जारी है। इसके जुलाई माह तक पूरा होने की संभावना है। वहीं वीरवार को कठुआ और लखनपुर के बीच चार किलोमीटर रेलवे के दोहरे ट्रैक को लिंक कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो इसका फिलहाल लाभ रेलवे को अपने विस्तार कार्य के लिए मिलना शुरू हो जाएगा, जबकि इसी वर्ष से रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण होने के बाद कठुआ-लखनपुर के बीच ग्रेडिएंट की दिक्कत भी नहीं रहेगी। न ही कठुआ स्टेशन पर ट्रेनों को अधिक समय तक रोके जाने की जरूरत होगी। वर्तमान में इस रेलवे जंक्शन में सिंगल ट्रैक होने से ट्रेनों का या तो लखनपुर या फिर माधोपुर स्टेशन पर रोककर पासिंग दी जाती है।
रेलवे क्रॉसिंग को दिनभर रखा गया बंद
हटली समेत दर्जनों गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग को प्रशासन की अनुमति के बाद रेलवे की ओर से वीरवार को दिनभर बंद रखा गया। इस दौरान रेलवे की ओर से जहां छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी, वहीं बड़े वाहन खरोट से डायवर्ट किए गए थे। लोगों को पहले जानकारी न होने से खासी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।