{"_id":"61a9310bbfc99d725552f09a","slug":"railway-crossing-closed-without-prior-notice-people-expressed-displeasure-kathua-news-jmu2490599151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पूर्व सूचना के रेलवे क्रॉसिंग बंद किया, लोगों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पूर्व सूचना के रेलवे क्रॉसिंग बंद किया, लोगों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। रेलवे प्रशासन की ओर से बिना किसी पूर्व सूचना के हाईवे से घाटीगांव को जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग को मरम्मत के लिए बंद किए जाने का स्थानीय लोगों ने कड़ा रोष जताया है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन पर लोगों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि क्रासिंग को मरम्मत कार्य के लिए बंद करने से दो-तीन दिन पूर्व सूचना लगाई जानी चाहिए थी। ताकि इस तरह लोगों को परेशान नही होना पड़े।
इस बारे में मार्ग से गुजरने वाले रविंद्र सिंह का कहना था कि हाइवे से घाटी पंचायत को जोड़ने वाले इस मार्ग से घाटी के अलावा आसपास की पंचायतों के वह लोग इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें अपने गांव से निकलकर जम्मू की ओर जाना होता है। जिसके कारण हजारों स्थानीय लोगों के अलावा कर्मचारी, विद्यार्थी इस रास्ते हाइवे पर पहुंचते है। रेलवे की ओर से निर्माण के नाम जिस तरह से लोगों का रास्ता बंद कर दिया है, उससे सभी आहत हैं। क्योंकि अब उन्हें वापस करीब 10 किलोमीटर का सफर कर बुद्धि के रास्ते बरनोटी पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि वह लोगों की सुविधा के लिए होने वाले किसी भी निर्माण का विरोध नही करते हैं, लेकिन इसके बारे में लोगों को पहले से सूचित किया जाना था। आज जब लोग अपने घरों से निकलकर इस रास्ते अपने काम पर जा रहे हैं, तो सामने से रास्ता बंद है। इस बारे में साइट पर काम करने वाले रेल अधिकारियों से बात की जाती है तो उनका जवाब यह होता है कि इस बारे में उन्होंने डीसी और एसएसपी को सूचित कर अनुमति ली है। लेकिन इससे प्रभावित होने वालों को उन्होंने सूचना देना जरूरी नही समझा है। अगर रेलवे प्रशासन को रेलवे क्रॉसिंग बंद करना था तो इसके लिए उसे पूर्व में ही सूचना देनी चाहिए थी। इस मौके पर कैलाश सिंह, सोनू कुमार रोहित, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।