फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest on road in kathua

खस्ताहाल सड़क पर प्रदर्शन

Wed, 29 Jun 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Wed, 29 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
protest on road in kathua
- फोटो : Demo pic

बुद्धि से ठनून को जोड़ने वाले मार्ग की खस्ता हालत पर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही और लोगों की दिक्कतों को बढ़ाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सोमनाथ ने बताया कि रामकोट से कठुआ को जोड़ने वाला यह पुराना मार्ग है, लेकिन समय के साथ इसकी दुर्दशा होती गई। कई बार मांग किए जाने के बाद तीन साल पहले इस पर मिट्टी से फिलिंग कर दी गई। बारिश होने पर इस पर दलदल बन गया। लोगों को लाठियों के सहारे सड़क से गुजरने को मजबूर होना पड़ता था। पानी निकासी के  लिए प्रबंध किए जाने की बारी आई तो दो बड़े नालों का पानी यहां के नाले में डाल दिया गया जिससे कारण्‍ा लोगों की परेशानियां और बढ़ गईं।  
विज्ञापन


हालत यह है कि दो बार बारिश में ही सड़क पर गड्डे बन गए हैं जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक ने गली के निर्माण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे, लेकिन न तो ब्लैकटापिंग की गई और न ही समस्या का हल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तीन सौ मीटर के एक हिस्से पर विभाग तारकोल बिछाने की बात करता है, लेकिन तारकोल इस पर टिक नहीं सकेगा। उन्होंने मांग की इस मार्ग पर काम जल्द शुरू किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में अनीता शर्मा, विमला देवी, सविता शर्मा, साहिल शर्मा, नितिन आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed