{"_id":"56feca3b4f1c1b5c47f00125","slug":"protest-of-women-for-rice","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल खत्म हुए, भड़की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावल खत्म हुए, भड़की महिलाएं
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड आठ में राशन कोटे के तहत चावल लेने के लिए आई महिलाआें को जब चावल समाप्त होने की बात पता चली, तो महिलाओं का गुस्सा भड़क गया। महिलाओं ने कठुआ-हटली मोड़ मार्ग जाम कर दिया और सीएपीडी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि तीन महीनों बाद राशन मिलने लगा था और वह भी समाप्त हो गया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शामिल पुष्पा देवी, कैलाशो देवी, गीता कुमारी ने कहा कि उन्हें आज के दिन राशन लेने के लिए डिपो पर आने की सूचना मिली थी और विक्रेता ने डिपो खोला भी था, लेकिन कुछ महिलाओं को चावल देने के बाद डिपो यह कहकर बंद कर दिया कि चावल समाप्त हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तीन महीने पहले भी जब वह राशन लेने केे लिए आए थे तो भी उन्हें राशन नहीं मिला था और डिपो बंद कर दिया गया था। महिलाओं ने कहा कि अगर डिपो पर राशन था ही नहीं तो राशन लेने आने के लिए क्यों कहा गया। उन्होंने कहा कि विभाग ने सभी डीपो पर पर्याप्त मात्रा में राशन भेजा ही नहीं है, जिसके कारण लोगों को तीन महीनों बाद भी राशन के लिए दरबदर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को केवल दो किलो चावल देने में भी विभाग असमर्थ हो गया है। फिर किस प्रकार लोगों को एनएफएस के तहत राशन पूरा देने का दम भरता है। महिलाओं ने कहा कि डिपो पर चावल तक नहीं है और विभाग सभी को पूरा राशन देने के लिए बार-बार कह रहा है। उन्होंने कहा कि पहले डिपो पर राशन पहुंचाया जाए और उसके बाद ही लोगों को राशन लेने आने के लिए कहा जाए।
वहीं मार्ग जाम की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मचारियों ने डिपो संचालक से बात की और दोपहर तक राशन देने का आश्वासन दिलाया। जिसके बाद मार्ग को यातायात के लिए खोला गया।