फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Protest

कांग्रेस ने भाजपा नीतियों के खिलाफ जताया रोष

विज्ञापन
Protest
बढ़ती महंगाई और भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बसोहली में प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर् - फोटो : KATHUA
बसोहली। महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कांग्रेस ने सोमवार को बसोहली में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने जंजघर से रैली निकाली, जो बस अड्डे से होते हुए पुलिस थाने के सामने चौक तक पहुंची। यहां कांग्रेसियों ने एकत्रित होकर भ्रष्टाचार को खत्म करने के नारे लगाए। उन्होंने मंच से चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार को खत्म करें, नहीं तो कांग्रेस इस अभियान को और तेज करेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दविंदर सिंह बिंदू, समाजसेवी संजय राजदान, कांग्रेस के युवा महासचिव आकाश भारत समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जिन्होंने भाजपा की नीतियों का विरोध कर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने बहुत हुई महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार कहकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जिस विकास की बात भाजपा सरकार ने की थी, वह विकास जमीनी स्तर पर नहीं हुआ। सरकार के जो लोग बैठे हैं, वह उन्हें काम नहीं करने देना चाहते। भाजपा और कांग्रेस में यही फर्क था कि भाजपा केवल बोलती थी और कांग्रेस करती थी।
विज्ञापन

इस मौके पर मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि बसोहली दौरे पर भाजपा के डीडीसी अध्यक्ष यहां लोगों के कंधों पर बैठकर सवारी कर रहे हैं। यह इस बात को दर्शाता है कि वोट मांगने के वक्त यही नेता लोगों के सामने हाथ फैलाते हैं, बाद में लोगों के कंधों पर बैठकर सवारी करते हैं और उसके बाद यही लोग जनता के सिर पर बैठते हैं। उनकी किसी बात को नहीं सुनते। उपमंडल में भ्रष्टाचार का बाजार इतना गर्म हो चुका है कि भाजपा बसोहली प्रशासन से मिलकर लोगों का शोषण कर अपनी जेबें गर्म करने में व्यस्त है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि बसोहली प्रशासन का एचओडी करीब तीन वर्षों से बसोहली में ही बैठा है। अब तक ट्रांसफर नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एलजी प्रशासन पर भी सवाल उठाया कि आखिर एक अधिकारी की एक तहसील में तैनाती व कार्यकाल का कितना समय रखा गया है? जिला अध्यक्ष ने मंच से अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर एलजी प्रशासन ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जल्द संज्ञान नहीं लिया तो कांग्रेस अभियान तेज करेगी। यह अभियान तब तक चलेगा, जब तक बसोहली में भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed