फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Protest

पानी की किल्लत और हैंडपंपों को रिपेयर ना करने पर फूटा लोगों का गुस्सा

विज्ञापन
Protest
बसोहली। बुधवार को नगरोटा प्रेता के नायब सरपंच अजीत सिंह के नेतृत्व में पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बसोहली-कठुआ मार्ग को नगरोटा के नजदीक जाम कर जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान बसोहली-कठुआ की मुख्य सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे वाहनों में मौजूद यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे अजीत सिंह ने बताया कि उनके इलाके में खराब पड़े हैंडपंपों को दुरुस्त नहीं किया गया है। और न ही जल शक्ति विभाग ने पेयजल समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम उठाए हैं। हालांकि, करीब दो दिन पूर्व भी पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन विभाग लोगों की परेशानियों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। इसके कारण लोग आज सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खराब पड़े हैंडपंपों और पेयजल की दिक्कत के बारे में विभागीय अधिकारियों समेत प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रेता इलाके के लोग अपने घरों से दूर दूषित बावलियों और दूसरी पंचायतों में जाकर पानी लाते हैं। इसके लिए उन्हें करीब दो से तीन किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों के बीच मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सिकंदर सिंह चौहान ने प्रदर्शनकारियों की बातों को सुना, और जलशक्ति विभाग व प्रशासन से बात कर शीघ्र उनकी समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और मार्ग से हटे। मार्ग खुलने के बाद दोनों ओर लगी वाहनों की कतारें भी खत्म हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed