फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

बीटूवी-3 की ग्रामसभा में महिला सरपंच से बदसलूकी करने का आरोप

विज्ञापन
protest
कठुआ। बैक-टू विलेज-3 में कठेरा पंचायत में ग्रामसभा के दौरान महिला सरपंच के साथ बदसलूकी करने वाले लोगों पर कार्रवाई की पंचायत प्रतिनिधियों ने मांग की है। मंगलवार को डीसी ओपी भगत से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में शामिल सरपंच मीनाक्षी राजपूत ने बताया कि आठ अक्तूबर को बीटूवी-3 में ग्राम सभा में वह सभी पंचों और गांव के लोगों के साथ मिलकर विजिटिंग अधिकारी के समक्ष पंचायत की समस्याएं उठा रहीं थी। इस दौरान गांव के ही जगदीश सिंह, रतन सिंह और प्रभात सिंह ने वहां आकर ग्रामसभा के काम में खलल डाला और जब उसका विरोध किया तो वे गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद जब सरपंच ग्रामसभा छोड़कर जाने लगीं तो तीनों आरोपियों ने उनका रास्ता रोककर बदसलूकी की।
विज्ञापन

डीसी ने प्रतिनिधिमंडल में को जल्द टीम गठित कर इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कहा कि टीम की सौंपी गई रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया गया, उस पर कार्रवाई करेंगे। मौके पर सरपंच जंगलोट हरबंस सिंह, सरपंच सहार भोली सिंह, सरपंच लोगेट राजा राम सिंह, सरपंच दिलवां इंदु बाला, सरपंच बडाला शुभकर्णी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed