फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

राष्ट्रीय जनता दल ने किया संपत्ति कर का विरोध

विज्ञापन
protest
कठुआ। सरकार के निर्देश के बाद शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों पर संपत्ति कर लगाए जाने का राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। सोमवार को शहर के पारलीवंड में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा लगाए गए कर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला प्रधान एसके भंडारी के नेतृत्व में प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार द्वारा जारी इस आदेश को जन विरोधी करार देकर इसे फौरी तौर पर वापस लेने की मांग की। भंडारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा लेकर उसे केंद्र शासित प्रदेश तो बना दिया, लेकिन यहां पर कोई नई सुविधा नहीं दी गई है। जम्मू कश्मीर में लाखों की संख्या में युवा बेरोजगार हैं। वहीं, अस्थाई तौर पर विभिन्न विभागों में सेवा दे रहे कर्मचारी नियमित किए जाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। पूरे प्रदेश में 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया है। कोरोना संकट के कारण काफी संख्या में लोगों का रोजगार थम जाने से लोग परेशान हैं। लोगों की इन समस्याओं का समाधान करने के बजाए सरकार उन्हें एक नया टैक्स लगाकर और परेशान करने में लगी हुई है। जिसे वह कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने सरकार से शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों पर लगाए गए संपत्ति कर को तुरंत वापस लिए जाने की मांग करते हुए का कि अगर ऐसा नही हुआ तो सरकार को बड़े जन आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed