फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मी

विज्ञापन
protest
कठुआ। अपनी मांगों को लेकर कश्मीर कूच कर रहे जल शक्ति विभाग के दैनिक वेतन भोगियों के नेताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर कर्मियों ने कड़ा रोष जताया है। बुधवार को अपनी मांगों को लेकर कश्मीर कूच के लिए जमा हो रहे कर्मियों को रोकने के लिए पुलिस ने उनके नेताओं जिला प्रधान शिव नारायण सिंह के अलावा जितेंद्र सिंह और मोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कर्मियों का गुस्सा भड़क गया। अपने नेताओं की गिरफ्तारी से नाराज प्रदर्शनकारी हाईवे की ओर बढ़ने लगे। सूचना मिलने पर एक बार फिर थाना प्रभारी अरविंद संभाल पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंच गए और प्रदर्शनकारियों को रोककर प्रशासन के उच्चाधिकारियों से उनकी बात करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पिछले दो दशकों से विभाग में सेवाएं दे रहे अस्थाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। जिन्हें आज तक सरकार द्वारा न तो पक्का किया गया है और ना ही इन कर्मचारियों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन की नीति को लागू किया जा रहा है। कर्मचारियों को मिलने वाला नाममात्र वेतन भी अनियमित है। इसके चलते कर्मचारियों का छह साल का वेतन अभी भी बकाया है। लगातार ऐसे हालात में काम कर रहे उनके साथियों का अब सब्र का बांध टूट रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार उनके अधिकारों का हनन कर रही है और दूसरी तरफ जब विभाग में सेवाएं देने वाले कर्मचारी अपने हकों के लिए शांतिपूर्वक आंदोलन करना चाहते हैं तो उसे भी व पुलिस बल के माध्यम से कुचलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आज भले ही पुलिस ने उनके कश्मीर कूच के कार्यक्रम को असफल किया है, लेकिन इससे उनके हौसले टूटे नहीं है। आज से सभी कर्मचारी कामछोड़ हड़ताल पर रहेंगे। 2 अक्तूबर को इस संबंध में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के अनुसार अगली कार्रवाई को तय किया जाएगा। जब तक सरकार कर्मचारियों को उनके हक नहीं देगी, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed