फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest,kathua news,engineer protest

पक्की नौकरी और वेतन बढ़ाने के लिए इंजीनियर हड़ताल पर

विज्ञापन
protest,kathua news,engineer protest
कठुआ/बिलावर। ऑल मनरेगा इंजीनियर एसोसिएशन ने हक के लिए आवाज बुलंद कर दी है। मांगें पूरी करवाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग में मनरेगा के तहत तैनात इंजीनियरों ने मंगलवार को काम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी। एसोसिएशन कठुआ के प्रधान सारांश महाजन ने बताया कि वे लोग बीते 10 साल से ग्रामीण विकास विभाग में इंजीनियर पद पर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज तक सरकार ने उन्हें स्थायी नहीं किया और न ही मानदेय बढ़ाया है। नवंबर 2021 में मांगें पूरी करवाने के लिए सभी इंजीनियर हड़ताल पर थे, लेकिन सरकार से आश्वासन मिलने के बाद भी उन्हें पक्का नहीं किया गया। कहा गया था कि मार्च 2022 में उनका वेतन बढ़ाया जाएगा और उन्हें स्थायी करने के लिए भर्ती नीति बनाई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों की एक कमेटी का गठन किया गया, लेकिन मार्च बीत जाने के बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रखेंगे। इस मौके पर राजीव, अनिल, राहुल, अमन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed