{"_id":"56e1d2784f1c1be2488b45f8","slug":"protest-for-road-making-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क का काम अधूरा छोड़ने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क का काम अधूरा छोड़ने पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Fri, 11 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड सांबा-कठुआ मार्ग के विस्तारीकरण कार्य को अधूरा छोड़ कर मशीनरी उठा रहे ग्रेफ के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सीमावर्ती इलाके के गांव मुरलीचक और चकड़ा के लोगों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए चकड़ा में वैकल्पिक हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन
शाम पांच बजे के लगभग सड़क पर उतरे ग्रामीणों ने एक घंटे तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में काम पूरा किए बिना मशीनरी को नहीं उठाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे तिलक राज ने बताया कि मुरलीचक के अलावा चकड़ा से तरनाह तक ग्रेफ ने सड़क पर तारकोल नहीं बिछाई। ऐसे में काम आधा अधूरा छोड़कर ही मशीनरी उठाने की कोशिश की जा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन