फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest for rashan

राशन समस्या पर फूटा गुस्सा

Sun, 08 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Sun, 08 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
protest for rashan
गेहूं - फोटो : अमर उजाला

महीनों से राशन किल्लत से परेशान छन्न अरोड़िया पंचायत के लोगों का गुस्सा शनिवार को उपभोक्ता मामले एवं जन वितरण विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र रुख अपनाया जाएगा।

विज्ञापन


नायब सरपंच केआर रैना ने कहा कि छह महीने से राशन नहीं मिलने के कारण लोग परेशान हैं। अब सातवां महीना भी शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक समस्या का निदान नहीं किया गया है। पहले तो एनएफएसए के तहत राशन देने की बात कहकर विभाग टाल देता था, लेकिन अब इस अधिनियम के तहत भी समस्याएं दूर दो चुकी हैं। इसके बावजूद लोगों को राशन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिना राशन के लोगों को खाने के लाले पड़ गए हैं। उन्होंने महंगे दामों पर बाजार से राशन खरीदना पड़ रहा है और इसका कारण केवल विभाग की लापरवाही ही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंचायत में राशन कार्ड बनाने में भी कई तरह की अनियमितताएं बरती गई हैं। ऐसे में लोग हर तरफ से परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो आंदोलन को उग्र करने को मजबूर हो जाएंगे। चंपा देवी, गीता देवी, पोली देवी, बिल्लो राम, शिव राम ने कहा कि विभाग से कई बार आग्रह करने और चेतावनी देने के बावजूद यह हालात हैं। अब भी विभाग नींद से नहीं जागा तो आंदोलन को उग्र कर हाईवे जाम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed