{"_id":"6373e5571cb4270be740eb52","slug":"problem-kathua-news-jmu2723502182","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य पदार्थों की हीरानगर में जितनी दुकानें, उतने ही दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य पदार्थों की हीरानगर में जितनी दुकानें, उतने ही दाम
विज्ञापन
हीरानगर। क्षेत्र में दुकानदारों की मनमानी जारी है, जिसका खामियाजा ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच विभाग का गैर जिम्मेदाराना रवैया लोगों की दिक्कतों को बढ़ा रहा है। उपमंडल के चड़वाल, दयाला चक, सांजी मोड़, छन्न अरोड़ियां और हीरानगर मोड़ आदि बाजारों में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। हर दुकान में दूध, दही, पनीर, सब्जियाें और किराने के अलग-अलग दाम हैं।
दाम में अंतर को लेकर ग्राहक अगर दुकानदारों से बात करते हैं तो वह बहस पर उतर आते हैं या सामान देने से इनकार तक कर देते हैं। कई बार लोग दुकानदारों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
चड़वाल बाजार में हलवाई की दुकानों पर दूध, दही और मिठाइयों के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। कई दुकानों के बाहर मूल्य सूची तक नहीं है। पूछने पर दुकानदार बहस करते हैं। सब्जी और किरानों की दुकानों का भी यही हाल है। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
- अमन
अधिकारियों की मिलीभगत से ही दुकानदारों की मनमानी जारी है। इसी कारण कई बार अवगत करवाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। अगर की भी जाती है तो मात्र छोटे दुकानदारों को परेशान किया जाता है या खानापूर्ति होती है। इस कारण दुकानदारों में विभाग का भय नहीं है।
- सुनील सिंह
बाजार में जितनी किराने और सब्जी की दुकानें हैं वहां पर प्याज और आलू के दाम अलग-अलग हैं। एक तो पहले ही महंगाई ने नाक में दम कर रखा है। अब दुकानदारों की मनमानी के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है।
- राकेश शर्मा
कोई भी दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक वस्तु के दाम नहीं वसूल सकता है। दुकानदारों को दुकानों के बाहर मूल्य सूचि लगानी चाहिए, ताकि ग्राहकों को सही दाम का पता चल सके। अगर कोई ऐसा नहीं करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मनमाने दामों पर सामान बेचने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। वीरवार के बाद टीम बाजारों में जांच करेगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- नेक राम, टीएसओ, खाद्य आपूर्ति विभाग, हीरानगर