फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   problem

मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए चक्कर लगा रहे हैं दिव्यांग आवेदक

विज्ञापन
problem
सरकारी सहायता की आस में समाज कल्याण विभाग के कार्यालय पहुंचे दिव्यांग बोधराज। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। भले ही सरकार ने समाज के हर तबके के उत्थान के लिए तरह-तरह की योजनाएं विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई हो। इन विभागों की कार्यप्रणाली के कारण आम लोगों तक सरकार की योजनाओं का यथोचित लाभ नहीं पहुंच रहा है। लोगों को संबंधित विभाग के चक्कर लगाना मजबूरी बना हुआ है। चाहे वह किसी भी अवस्था से जूझ रहा हो।
विज्ञापन

ऐसा ही दृश्य सोमवार को जिला सचिवालय स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में देखने को मिला जहां करीब एक साल से स्कूटी के लिए आवेदन किए जाने के बावजूद एक दिव्यांग को अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए स्कूटी चक्कर लगाना पड़ रहा है। विभाग के जिला कार्यालय में पहुंचे पैरों से दिव्यांग हीरानगर के परांगली निवासी बोधराज ने बताया कि पैरों के न काम कर पाने के कारण वह कोई काम नहीं कर सकते हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने करीब एक वर्ष पूर्व समाज कल्याण विभाग में सरकार द्वारा प्रदान की जा रही स्कूटी के लिए आवेदन किया था। ताकि वह इसके माध्यम से अपने रोजी रोटी के लिए कोई छोटा मोटा काम करेंगे। अभी तक विभाग की ओर से उन्हें कोई सहायता नहीं मिल पाई है। इससे वह काफी निराशा हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पैरों से पूरी तरह से दिव्यांग होने के कारण उन्हें अपने गांव से समाज कल्याण विभाग के जिला कार्यालय में आने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उम्मीद करते हैं कि विभाग के अधिकारी उनकी इस परेशानी को देखते हुए जल्द कोई रास्ता निकाल कर उनकी सहायता करेंगे। ताकि वह भी अपने लिए कोई कामकाज कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला के समाज कल्याण अधिकारी अब्दुल रहीम की माने तो पुर्नवास परिषद के माध्यम से चलाई जाने वाली इस योजना के तहत हर ऐसे दिव्यांग को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जानी है। जिनके शरीर का ऊपरी भाग पूरी तरह से स्वथ्य है। पहले आओ पहले पहले पाओ के आधार पर चल रही इस योजना का लाभ लेने के लिए जिला भर से 185 आवेदन विभाग के पास आए हैं। जिसमें बोधराज का आवेदन संख्या 147 है। सरकार जैसे-जैसे मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध करा रही है आवेदन कर्ताओं को वितरित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed