फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   problem,kathua news,covid care center

छह माह से कोविड-केयर सेंटर पर लटका ताला, बेड तक उपलब्ध नहीं

विज्ञापन
problem,kathua news,covid care center
बिलावर। कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन से निपटने के लिए बिलावर उपमंडल की मल्हार पंचायत में सरकार की ओर से कोई भी इंतजाम नहीं किए गए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि कोरोना की दूसरी लहर के चलते कपेक्स बजट के तहत पंचायत की ओर से ग्रामीण विकास विभाग को एक लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे, ताकि पंचायत में बनाए कोविड केयर सेंटर में बिस्तर और अन्य कई प्रकार के इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, लेकिन आज तक सेंटर में बेड तक नहीं लगाए गए। न ही अन्य इंतजाम किए गए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीण विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते कहा कि राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मल्हार में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए सेंटर बनाया गया था, जिसमें कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है। सेंटर में बीते छह महीनों से ताला जड़ा हुआ है। ओमिक्रॉन के साथ तीसरी लहर शुरू हो गई है, लेकिन सरकार ने दूरदराज के पिछड़े इलाकों के लोगों की सुविधा तक नहीं दी है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि अगर कोई संक्रमित होता है तो उसे इलाज के लिए बिलावर उप जिला अस्पताल या फिर जिला अस्पताल कठुआ जाना पड़ता है, जो इलाके से कई किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन

..........
छह महीने पूर्व सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में कोविड-19 सेंटर बनाया गया था, जिस पर ताला जड़ा हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आज तक किसी भी प्रकार की कोई भी व्यवस्था मरीजों के लिए नहीं की गई है। छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज करवाने के लिए लोगों को उपजिला अस्पताल या फिर जिला अस्पताल कठुआ जाना पड़ता है।
विज्ञापन

गुलजार अहमद, सरपंच, मल्हार पंचायत
...........
ज्यादातर समय में इलाका सड़क संपर्क से कटा रहता है, क्योंकि दूरदराज इलाका होने से सड़क सुविधा का सही प्रबंधन नहीं है। दूरदराज के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्राथमिक उपचार केंद्र मल्हार में भी सुविधाएं नाकाफी हैं। एंबुलेंस, सीटी स्कैन, एक्सरे सहित कई सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाम हैदर, पंच मल्हार पंचायत
.............
आसपास की कई पंचायतों में कोविड से निपटने के लिए बेड और अन्य कई प्रकार की सुविधाएं दी गई हैं, लेकिन मल्हार पंचायत में तीसरी लहर को रोकने के लिए कोई भी प्रबंध नहीं किए गए हैं, ग्रामीण विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर लोगों में रोष है।
अब्दुल कयूम, पंच, मल्हार पंचायत
............
कई बार स्वास्थ्य विभाग के अलावा ग्रामीण विकास विभाग को अवगत करवा गया है कि ओमिक्रॉन को रोकने के लिए पंचायत में प्रबंध किए जाएं, लेकिन सरकार इस विषय को लेकर गंभीर नहीं है। छह माह से गांव में बनाए गया कोविड केयर सेंटर केवल कागजों तक ही सीमित है

- मोहम्मद रफीक, पंच, मल्हार पंचायत
----
- बिलावर कार्यालय में कोविड केयर सेंटर के लिए सामान पड़ा है, लेकिन अभी तक इसे शिफ्ट नहीं किया गया है। सरकार से आदेश मिलने के बाद सामान को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
- डॉ. जावेद इकवाल, बीडीओ, लोहाई मल्हार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed