फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   problem corona virous

महानुपर में 92 पहुंची क्वारंटीन किए लोगों की संख्या

विज्ञापन
problem corona virous
रामकोट तहसील के गुड़ा कल्याल में जेएडके बैंक में अधिकारी को सैनिटाइजेशन किया गया। - फोटो : KATHUA
महानपुर। कस्बे में बनाए क्वारंटीन केंद्रों में ठहराए लोगों की संख्या 92 पहुंच गई है। तहसीलदार रमेश सिंह और नोडल अधिकारी जोगिंदर शर्मा ने बताया कि क्वारंटीन केंद्रों में एहतियात के तौर पर रखे लोगों की संख्या अब 83 से बढ़कर 92 हो गई है। सोमवार देर रात नौ लोग पैदल ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जहां जांच के बाद इन्हें माडा पट्टी में बनाए क्वारंटीन केंद्र में ठहराया गया। कस्बे व आसपास के इलाकों में किराना, दूध, सब्जियों और दवा की दुकानें खुली रहीं, बाकी सभी दुकानों को बंद रखा गया।
विज्ञापन

कस्बे में पुलिस मंगलवार दिन भर पहले की तरह गश्त करती रही। उधर रामकोट तहसील के जेके बैंक के अधिकारियों ने भी सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखा। स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक नितिन मगलूरिया ने बताया की शाखा में कोरोना वायरस को लेकर सभी ग्राहकों को बैंक अधिकारियों की ओर से उनके हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा है, इसके साथ ही लोग भी प्रशासन का पूरा साथ दे रहे हैं। लॉकडाउन के चलते कोई जरूरी काम पड़ने पर ही लोग बैंक शाखा में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed