फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   poltical news

नेकां को एक और झटका, अब अजीज ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
poltical news
कठुआ। पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज के मंगलवार को नेशनल कांफ्रेंस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ ही पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। देवेंद्र सिंह राणा के समर्थन में अपने इस्तीफे को उन्होंने पार्टी के उच्च अधिकारियों को भेज दिया है।
विज्ञापन

अजीज बनी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी थे। वह पिछले तीन साल से नेशनल कांफ्रेंस से जुड़े थे। नेशनल कांफ्रेंस छोड़ने और देवेंद्र सिंह राणा के समर्थन में इस्तीफा देने की बात करने से साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में वह भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वे पहले ही साफ कर चुके हैं कि जम्मू के लिए हमेशा आगे रहेंगे।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि 12 मई 1972 को कांग्रेस के साथ राजनीति शुरू करने वाले अजीज चार वर्ष पूर्व नेशनल कांफ्रेंस में चले गए थे। ऐसा माना जाता है कि देवेंद्र सिंह राणा ने उन्हें नेशनल कांफ्रेंस में आने के लिए प्रेरित किया था। अब राणा के भाजपा में जाने के बाद अजीज की भी भाजपा से नजदीकियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो वे इन दिनों देवेंद्र सिंह राणा के संपर्क में हैं और जल्द पार्टी में शामिल हो सकते हैं। पंडित मंगतराम शर्मा को अपना राजनीतिक गुरु मानने वाले प्रेम सागर अजीज 2002 में बनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे, जिसके बाद वित्त राज्यमंत्री के पद पर भी रहे हैं।

बनी विधानसभा क्षेत्र से राजनीति में सक्रिय रहे प्रेम सागर अजीज मूल रूप से बसोहली के रहने वाले हैं। ऐसे में बसोहली विधानसभा क्षेत्र में आने वाले दिनों में उनकी सक्रियता और बढ़ने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed