फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   politucal news

Kathua News: बाइक रैली निकाल कर 'हर घर तिरंगा' अभियान किया शुरू

विज्ञापन
politucal news
हीरानगर। भाजपा ने रविवार को तिरंगा रैली निकाल कर ''हर घर तिरंगा'' अभियान की शुरुआत की। बाइक रैली हीरानगर मोड़ से शुरू हुई। इसमें कई युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


मेला मोड़, दयाला चक, पथवाल और हीरानगर कस्बे से होते हुए हीरानगर मोड़ पर रैली समाप्त की गई। इस मौके पर जिला प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने पर कुछ अलगाववादी नेता व कश्मीर केंद्रित राजनीति करने वाले संगठन कहते थे कि जम्मू-कश्मीर में कोई तिरंगा उठाने वाला नहीं रहेगा, लेकिन आज का दृश्य बिल्कुल उलट है। आज हर घर, हर हाथ में तिरंगा है और पूरे देश की तरह प्रदेश भी देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रैली के दौरान सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने देश के प्रति अपनी गहरी आस्था और प्रेम का प्रदर्शन किया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगे के साथ जयकारे लगाए और देशभक्ति गीतों की गूंज से माहौल और भी उत्साहित करने वाला बन गया। इस रैली ने स्पष्ट कर दिया कि जम्मू-कश्मीर का हर नागरिक देश की अखंडता और संप्रभुता के साथ खड़ा है। रैली में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन, डीडीसी कर्ण अत्री, पूर्व विधायक कुलदीप राज, मंडल अध्यक्ष सुदेश कुमार आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed