{"_id":"6217a871ba64330d425dde94","slug":"police-got-41-cattle-free-one-accused-arrested-kathua-news-jmu254485964","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 41 मवेशी कराए मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 41 मवेशी कराए मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। उपमंडल में पुलिस ने पशु तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों से 41 मवेशी मुक्त कराए।
राजबाग में थाना प्रभारी अमित सांगड़ा ने अपनी टीम के साथ हाईवे पर नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान कठुआ से जम्मू की तरफ जा रहे एक ट्रक का पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया। ऐसे में ट्रक चालक ने नाका देखकर कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया।
तलाशी के दौरान ट्रक से 18 मवेशी बरामद किए गए। वहीं दूसरा नाका हीरानगर थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने लौंडी मोड़ में लगाया था। नाके के दौरान एक ट्रक को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान इसमें से 23 मवेशी बरामद किए गए, जो अवैध ढंग से कश्मीर ले जाए जा रहे थे। मवेशी बरामद होने पर पुलिस टीम ने तुरंत ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान अमरजीत सिंह निवासी पलपोरा जिला गुड़गांव के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 188 आईपीसी, 11 पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।