{"_id":"61cf54a55ad7d62c7e21ce50","slug":"police-got-13-cattle-free-two-accused-arrested-kathua-news-jmu25097417","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 13 मवेशी कराए मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 13 मवेशी कराए मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने वीरवार की रात को पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 13 मवेशियों को तस्करों की चंगुल से आजाद कराने में सफलता हासिल की है। वहीं दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। लखनपुर थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
लखनपुर थाना की पुलिस टीम ने प्रवेशद्वार पर नियमित नाका लगाया हुआ था। इस बीच पंजाब की ओर से आ रहे ट्रक को पुलिस ने शक के आधार पर रोका। पूछताछ के दौरान ट्रक चालक ने पुलिस को उसके वाहन में केले लोड होने की जानकारी दी। पुलिस ने जब ट्रक की गहनता से जांच की तो उसमें केले की आड़ में तस्करी कर ले जाए जा रहे 13 मवेशी मिले। जिन्हें ट्रक में निर्दयतापूर्वक लोड किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक याकूब पुत्र मो. असलम निवासी बग्गल धना तहसील हवेली जिला पुंछ और उसके सहयोगी अहमद दीन पुत्र जलाल दीन निवासी सरल जिला पुंछ को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल से आम लोगों से मवेशियों की तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी पुलिस से साझा करने की अपील की। ताकि पुलिस इसके खिलाफ और प्रभावी कार्रवाई कर सके। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति पुलिस को इस संबंध में जानकारी देगा उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।