{"_id":"67a26dec65d62825030c41eb","slug":"police-free-the-16-cattles-from-truck-kathua-news-c-201-1-knt1002-117121-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ट्रक में किन्नू के क्रेट के पीछे छिपाकर रखे 16 मवेशी मुक्त कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ट्रक में किन्नू के क्रेट के पीछे छिपाकर रखे 16 मवेशी मुक्त कराए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। तस्कर पशु तस्करी के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। कभी गैस टैंकर, कभी डंपर, कभी एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब ट्रक के माध्यम से मौसमी फल किन्नू की आड़ में पशुओं की तस्करी के प्रयास को पुलिस ने नाकाम किया। 16 मवेशियों को मुक्त कराया गया है।
हाईवे पर नाके के दौरान राजबाग पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान ट्रक (जेके01एल 1559) को जांच के लिए रोका। नाका देख ट्रक चालक युवक थोड़ा पहले ही गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। जांच के दौरान ट्रक से 16 मवेशी बरामद किए गए जो किन्नू के क्रेट के पीछे छुपाए गए थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और धारा 223 बीएनएस, 11 पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।