फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Plantation drive

लोगों को मुफ्त में बांटे औषधीय पौधे और आयुर्वेदिक दवाइयां

विज्ञापन
Plantation drive
लोगों में आषधिय पौधे बांटते डॉक्टर। - विज्ञप्ति। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। आयुष विभाग ने सोमवार को कंडी क्षेत्र के गांव सहसवां में एक कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवाइयां बांटी। इस दौरान आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत औषधीय पौधे भी वितरित किए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद डॉ. संजीत कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। इससे डरने की बजाय इसका मुकाबला करने की तैयारी करनी होगी। इससे निपटने के लिए नियमों का नियमित रूप से पालन करना होगा। इसके अलावा मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता की बदौलत इस बीमारी का मुकाबला कर सकते हैं। इसके लिए आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन बेहद लाभकारी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आए लोगों को मुफ्त में आयुर्वेदिक दवाइयां देने के बाद इनमें पत्थरचट्टा, एलोवेरा, तुलसी, बाला, अश्वगंधा, अपामार्ग जैसे औषधीय पौधे भी बांटे गए। स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम के लिए विभागीय अधिकारियों और यहां मौजूद डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed