Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Peoples of Hiranagar Meet with Officials of Highway Authority

Kathua News: छन्न मोरियां में राजमार्ग पर अंडरपास बनाने की मांग

विज्ञापन
Peoples of Hiranagar Meet with Officials of Highway Authority
छन्न मोरियां में हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से अंडरपास बनाने की मांग करते लोग। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर छन्न मोरियां में अंडर पास देने की मांग तेज हो गई है। रविवार को बड़ी संख्या में गांव के लोग राजमार्ग पर पहुंचे जहां उन्होंने हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से बात करते हुए यहां अंडरपास देने की मांग की।
इसी दौरान उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर यहां अंडरपास नहीं दिया गया तो वह इसके लिए संघर्ष शुरू करेंगे। मौके पर पहुंचे हाईवे अथॉरिटी के साइट इंचार्ज शुभम गुप्ता से लोगों से कहा कि यहां बड़ी आबादी के कई गांव पड़ते हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां अंडर पास नहीं दिया जा रहा है। जो अंडरपास बनाए जा रहे हैं वह गांव की मुख्य सड़क से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर है जिसकी वजह से आने वाले समय में लोगों को घूम कर आना जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी तिलकराज ने कहा कि अंडरपास का गांव की मुख्य सड़क से दूर होना आम लोगों के लिए परेशानी है। यह आने वाले समय में हादसों का कारण भी बन सकता है। कहा कि अक्सर देखा गया है कि यहां सड़क पार करने के लिए रास्ता दूर हो तो ज्यादातर वाहन चालक रांग साइड चलते हैं जिससे हादसे का डर बना रहता है। लिहाजा इस परेशानी को समझते हुए हाईवे अथॉरिटी को गांव की मुख्य सड़क के सामने हाईवे पर भी अंडरपास देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी ने कहा कि यह काम एक ड्राइंग के मुताबिक हो रहा है इसमें फिलहाल कोई बदलाव नहीं हो सकता। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विधायक विजय शर्मा से भी यहां अंडरपास मंजूर कराने की मांग की। इस मौके पर हरबंस लाल, मनोहर लाल, सुरेश कुमार, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed