फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   People troubled by the problem of electricity and water demonstrated

बिजली-पानी की समस्या से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
People troubled by the problem of electricity and water demonstrated
बिजली और पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते सेड गांव के लोग। संवाद - फोटो : KATHUA
हीरानगर। कंडी क्षेत्र के गांव सेड में बिजली पानी की समस्या से परेशान लोगों ने रविवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा विद्युत विभाग की ओर से मोटे बिल भेजे जा रहे हैं लेकिन तार आज भी लकड़ी के पोल के सहारे झूल रही हैं।
विज्ञापन

स्थानीय पंच रमेश कुमार ने कहा आज भी हमारा गांव विकास में पूरी तरह से पिछड़ा हुआ है। बिजली के तार पुराने लकड़ी के पोल पर लटक रहे हैं। कभी भी यह पोल टूट सकते हैं और बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को यहां सीमेंट या लोहे के खंभे लगाने की गुहार लगाई लेकिन आज तक हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। नेता भी चुनावों में ही यहां वोट मांगने आते हैं उसके बाद यहां के लोगों की कोई सुध नहीं लेता है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में न सिर्फ बिजली बल्कि सड़क और पानी की समस्या है। गांव में बहुत से रास्ते अभी भी ऐसे हैं जो बारिश के बाद बंद हो जाते हैं। ज्यादातर गलियां टूटी हुई है। पंचायत के लिए आने वाला फंड इस क्षेत्र में नहीं लगाया जाता है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में कमल कुमार, सेठु शर्मा, अश्वनी कुमार, रामपाल, राजकुमार, रमेश चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed