फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   people stoped train

मोहल्ले वालों ने रोकी मालगाड़ी

Tue, 01 Dec 2015 01:58 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Dec 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
people stoped train

रेलवे स्टेशन से सटे रिहायशी वाले इलाके में रेलवे द्वारा लगातार सीमेंट के रैक उतारे जाने के विरोध स्वरूप लोग मालगाड़ी रोककर ट्रैक पर बैठ गए।

विज्ञापन


रेलवे प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा भी किया। लोगों ने कहा कि पहले कोयले की राख ने जीना मुश्किल कर रखा था, अब सीमेंट की अनलोडिंग परेशानी का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन


लोगों ने शाम पांच बजे से ट्रैक पर मालगाड़ी का घेराव किया जो अंतिम समाचार मिलने तक जारी रहा। कठुआ थाना प्रभारी और स्टेशन सुपरवाइजर भी लोगों को समझाने पहुंचे, लेकिन लोग ट्रेन को वापस लेने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात नौ बजे तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे, लेकिन ट्रैक पर बैठे लोगों ने उनकी बात भी सुनी। देर रात तक प्रदर्शन जारी था। प्रदर्शन करने वालों में शामिल सरपंच विजय पाधा ने कहा कि अब तो सीमेंट जबरन अनलोडिंग करवाई जा रही है।

लोगों ने कहा कि वे किसी भी सूरत में यहां सीमेंट नहीं उतरने देंगे। छह-सात साल से रेलवे यह काम कर रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। स्टे के बाद एक साल तक सीमेंट उतारने का काम बंद रहा, लेकिन फिर वही हाल है। स्टेशन मास्टर को भी कई बार समस्या बताई गई, लेकिन हल नहीं हुआ।

राज रानी ने कहा कि बुजुर्ग और बच्चे सांस की बीमारी से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त और जनप्रतिनिधियों को समस्या बताई गई, लेकिन किसी ने भी ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है।


रेलवे ट्रैक पर बैठे लोगों का कहना था कि रेलवे स्टेशन से बिल्कुल सटे मोहल्ले के लोगों को राहत देने के लिए बाकायदा कोर्ट ने आदेश जारी किया है, लेकिन ढाई साल से इस आदेश की रेलवे अवहेलना कर रहा है।

आबादी वाले इलाके की तरफ खुले में सीमेंट रैक की अनलोडिंग पर रोक के बावजूद लगातार सीमेंट के हजारों बैग उतारे गए। यह हाल तब है जब जम्मू हाईकोर्ट इस पर रोक लागू कर चुका है। रेलवे के डीआरएम भी रैक को सुरक्षित दूरी पर शिफ्ट करने का भरोसा दिला चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed