{"_id":"4837b6249ef85011d905b4f59e08e133","slug":"people-demand-to-repair-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क मरम्मत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क मरम्मत की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, बसोहली
Updated Sun, 12 Oct 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
बसोहली मार्ग पर गांव पूंडा से चोरपुर सत्तरो सड़क की हालत बेहद खस्ता है। लोगों ने सड़क मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
स्थानीय पंच जरमन सिंह, कुलदीप काटल, शौरी सिंह ने बताया कि पूंडा मुख्य सड़क से चोरपुर तक पांच किलोमीटर सड़क निर्माण खंड विकास विभाग की ओर से डेढ़ दशक पहले करवाया गया था।
इस सड़क को आज तक पक्का नहीं करवाया गया, जिसके चलते बरसात में यह सड़क नहर में तब्दील हो जाती है।