फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   pensioner news

Kathua News: 18 महीने से लंबित डीए का बकाया जारी करें

विज्ञापन
pensioner news
कठुआ। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कठुआ के वार्ड 2 स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में जिला महासचिव अमरीक सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्यों ने केंद्र शासित प्रदेश और केंद्र सरकार से 18 महीने से लंबित डीए का बकाया जारी करने के अलावा केंद्र सरकार की तर्ज पर मेडिकल भत्ते को 300 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये करने का आग्रह किया। उन्होंने मासिक पेंशन को 80 वर्ष की बजाय 65 वर्ष, 70 वर्ष, 75 वर्ष से बढ़ाए जाने की मांग की, जो देश में विभिन्न सरकारों द्वारा किया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरनाथ ठाकुर ने सरकार से सभी आवश्यक जीवनयापन की वस्तुओं में मूल्य वृद्धि को नियंत्रित करने के साथ उचित मूल्य की दुकानों, राशन डिपो पर भारी मात्रा में राशन उपलब्ध रखा जाने की मांग की, ताकि जनता को परेशानी न हो। उन्होंने राज्यपाल से जनवरी से देय 4% डीए किस्त जारी करने की भी अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर मोहम्मद इकबाल, शंभू नाथ, रजिंदर सिंह, करण सिंह, सोमनाथ, तारा सिंह, देसराज, बलबीर पाल सिंह, ओम प्रकाश, पूरण सिंह, सोहन लाल, विद्या कौर, शकुंतला चौधरी आदि एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed