फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Patwaris protested and raised voice

पटवारियों ने प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज

विज्ञापन
Patwaris protested and raised voice
कठुआ। समयबद्ध विभागीय पदोन्नति के लाभ के साथ अपनी अन्य लंबित मांगों को लेकर जारी पटवारियों की हड़ताल जिले भर में दूसरे दिन भी जारी रही। वीरवार को पूर्व की तरह ही डीसी कार्यालय में जमा हुए कठुआ, हीरानगर, नगरी, मढ़ीन और डिंगा अंब के सैकड़ों पटवारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। वहीं, पटवारियों की इस हड़ताल के चलते राशन कार्ड से लेकर डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनाने, लाडली बेटी सर्टिफिकेट के अलावा अन्य कामकाज नहीं हो पाए। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल गिरदावर जनक राज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पटवार एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में उनकी हड़ताल ने आज दूसरे दिन में प्रवेश किया है। इस दौरान पूरे संभाग में करीब 5 हजार पटवारी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। जिसमें पटवारियों को पटवार खाना उपलब्ध करवाने, ग्रेड-पे 2400 से बढ़ाकर 2800 रुपये करने के साथ लद्दाख की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर में भी नायब तहसीलदार के पदों के लिए सेवारत उम्मीदवारों के लिए प्रमोशन कोटा बढ़ाने और पटवारियों के पदोन्नति के मामलों को क्लीयर करने के लिए विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक समय पर करवाने की मांग की जा रही है। वहीं जिला प्रधान कामरान भट्ट ने कहा कि पटवारियों पर काम का बोझ तो लगातार बढ़ाया जा रहा है लेकिन उनकी सुविधाओं के विकास के लिए कोई कदम नही उठाया जा रहा है। मौजूदा दौर में एक पटवारी को दो से तीन पटवार हल्कों का काम देखना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग द्वारा पूर्व में लगाए गए ऐसे राजस्व सहायकों को भी सेवा में लेने की मांग की, जिन्होंने पटवारी की परीक्षा पास की है, ताकि पटवारियों पर काम का बोझ कम हो और वह अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से अंजाम दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed