फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Pariksha Pe Charcha 2026 PM gives tips to Kathua girl

परीक्षा पे चर्चा: कठुआ की बेटी को पीएम ने दिए टिप्स, मोदी ने युवा भारत के लिए दिए मार्गदर्शन

Sat, 07 Feb 2026 05:49 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 07 Feb 2026 05:49 PM IST
सार

कठुआ की आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा चाहत ने प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद किया और सफलता व फोकस के टिप्स पाए। 

विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha 2026 PM gives tips to Kathua girl
करतीं आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा चाहत। - फोटो : वीडियोग्रेव

विस्तार

देशभर से चुने गए 36 विद्यार्थियों को 22 जनवरी को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिला। इनमें कठुआ जिले के आर्मी पब्लिक स्कूल, जंगलोट की छात्रा चाहत प्रदेश की एकमात्र प्रतिनिधि थीं, जिन्होंने सीधे प्रधानमंत्री से संवाद कर परीक्षा में सफलता और जीवन में फोकस पर टिप्स हासिल किए। नौंवी कक्षा की छात्रा चाहत ने बताया कि उन्होंने दो घंटे का एक वीडियो बनाकर एससीईआरटी तक अपनी जगह बनाई।

विज्ञापन


इसके बाद शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन इंटरव्यू में चयन हुआ और उन्हें दिल्ली बुलाया गया। चाहत ने कहा कि सुबह साढ़े सात बजे कार्यक्रम शुरू हुआ और अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां पहुंचे। यह पल उनके लिए सपने के सच होने जैसा था। प्रधानमंत्री ने बच्चों की नर्वसनेस दूर की और हर टेबल पर जाकर उनसे बातचीत की। उन्होंने चाहत से दिल्ली आने और ठहरने के बारे में पूछा तथा परेड देखने का भी जिक्र किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें असम का प्रसिद्ध सिल्क पटका भेंट किया।
विज्ञापन


चाहत ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बच्चों से अलग-अलग सत्रों में कहा कि विकसित भारत 2047 में होगा और इसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने विदेशी वस्तुओं के कम इस्तेमाल और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed