फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Pahadi and Himachali songs will be played

Kathua News: पहाड़ी और हिमाचली गीतों की छिड़ेगी तान

Fri, 04 Apr 2025 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 04 Apr 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Pahadi and Himachali songs will be played
स्कूटी और मोटरसाइकिल के अलावा बैसाखी मेले में बंपर इनाम
विज्ञापन



कठुआ/बनी। जिले के पहाड़ी सब डिवीजन बनी में इस बार बैसाखी मेले पर पहाड़ी और हिमाचली लोकगीतों की तान छिड़ेगी। बनी बैसाखी मेले में हिमाचली गायक भावना जरियाल और सुनील राणा के अलावा स्थानीय लोक गायक प्रस्तुतियां देंगे।
यह मेला 12 अप्रैल से शुरू होगा। इसके आयोजन को लेकर वीरवार को आयोजन कमेटी ने बैठक कर रूप रेखा को अंतिम रूप दिया। बनी में बैसाखी उत्सव कमेटी की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बैसाखी उत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। कमेटी के चेयरमैन मोती राम कलांदरी और अध्यक्ष देस राज ने बताया कि इस साल बैसाखी मेला नशे के खिलाफ और स्वच्छता का संदेश देगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैसाखी के बाद बनी में पर्यटकों का आगमन भी बढ़ने लगता है, जिससे स्थानीय व्यापार को भी लाभ होता है। उन्होंने बताया कि बैसाखी न केवल एक धार्मिक पर्व है, बल्कि यह कृषि और पर्यटन से भी जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को एसडीएम बनी मेले का शुभारंभ करेंगे, जबकि 13 को बनी विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। मेले के पहले दिन हिमाचली गायिका भावना जरियाल सुरीली आवाज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी, जिनके साथ स्थानीय गायक भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 13 अप्रैल को हिमाचली गायक सुनील राणा दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी दिन शाम चार बजे के बैसाखी बंपर की घोषणा की जाएगी, जिसमें स्कूटी और बाइक के अलावा भी कई इनाम रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed