{"_id":"4e7a07d71a6b19eed785d70242f73ae1","slug":"opening-of-the-water-pump-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी ने वाटर पंप का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी ने वाटर पंप का किया उद्घाटन
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
शहर के नाबन मोहल्ले के निवासियों को पेयजल की किल्लत से निजात दिलाने के मकसद से बनाए गए वाटर पंप का एमएलसी ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन
भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष एवं एमएलसी विबोध गुप्ता ने रविवार को पंप का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। गुप्ता बताया कि नया वाटर पंप एक घंटे में करीब 5000 गैलन प्रदान करेगा।
इससे नाबन मोहल्ले के ओल्ड बस स्टैंड, पीर कांजू आदि इलाकों के लोगों को भी पेयजल की भारी किल्लत से निजात मिल पाएगी। इस मौके पर दिनेश शर्मा, एक्सईएन निसार खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन