{"_id":"65c15405ad1c26a19e0ab558","slug":"one-rank-one-pension-kathua-news-c-201-1-knt1006-106791-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 11 फरवरी से जिले में निकाली जाएगी पूर्व सैनिक न्याय यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 11 फरवरी से जिले में निकाली जाएगी पूर्व सैनिक न्याय यात्रा
विज्ञापन
कठुआ। वन रैंक वन पेंशन चरण-2 में बरती गई कथित अनियमितता के खिलाफ करीब एक साल से संघर्षरत सेना के सेवानिवृत्त जवानों ने अब आम जनसर्थन जुटाने की पहल शुरू करने की घोषणा कर दी है। यह जानकारी सोमवार को कठुआ में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जम्मू कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन सेवानिवृत्त मानद कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया ने दी। उन्होंने बताया कि दिग्गज वीरांगना महासंघ के आह्वान पर पूरे देश की तरह कठुआ में भी पूर्व सैनिक न्याय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है ताकि देश पर अपने जीवन को बलिदान करने वाले सैनिकों को उनका हक व सम्मान मिल पाए।
उन्होंने बताया कि 11 से 18 फरवरी तक यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान पूरे जिले के विभिन्न गांवों में इस न्याय यात्रा के माध्यम से लोगों को सैनिकों के साथ हुए अन्याय के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमें 11 फरवरी को कठुआ और हीरानगर के विभिन्न गांवों में, 12 फरवरी बिलावर, डिंगा अंब और रामकोट व 13 फरवरी को महानपुर और बसोहली के गांवों में यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 18 फरवरी को कठुआ में जिला स्तर की न्याय यात्रा आयोजित की जाएगी। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान मनोहर सिंह ने वन रैंक वन पेंशन चरण-2 में बरती गई अनियमितता को पूर्व सैनिकों के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए कहा कि यह केवल आर्थिक नुकसान नहीं है। देश की रक्षा के लिए अपने जीवन को समर्पित करने वाले सैनिकों के साथ वीर नारियों के सम्मान को भी गहरा धक्का है। इसके खिलाफ उनका केंद्रीय संगठन 20 फरवरी 2023 से नई दिल्ली के जंतर मंतर में संघर्ष कर रहा है। इसमें यह मांग की जा रही है कि वन रैंक वन पेंशन चरण-2 की उच्चतम न्यायालय के तीन सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की कमेटी बनाकर इसकी जांच करवाई जाए लेकिन सरकार इसे भी नहीं मान रही है। लिहाजा अब लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत कराने का वक्त आ गया है, जो कि इस न्याय यात्रा के माध्यम से किया जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन बलबीर सिंह जसरोटिया, एडवाइजर सुखराम, जाट राम शर्मा, रतन वर्मा, राजेश्वर सिंह और तरसेम सिंह बंदराल आदि मौजूद रहे।