{"_id":"6772eb219dd759270202b8c5","slug":"one-arrested-with-225-gm-heroine-kathua-news-c-201-1-knt1006-116183-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 225 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 225 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नशीले पदार्थ की तस्करी के मामले में नगरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 225 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जाती है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 और 22 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नगरी पुलिस चौकी प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर गूंद इलाके में उनकी पुलिस पार्टी ने आरोपी को तब गिरफ्तार किया, जब वह मोटरसाइकिल पर हेरोइन की खेप को कहीं पहुंचने के लिए जा रहा था। तलाशी में उसके पास से 225 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया है। अगली कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जुम्मनदीन पुत्र पाऊ निवासी खनवाल मढ़ीन के रूप में हुई है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार किया गया आरोपी पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में लिप्त रहा है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है कि वह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने के लिए जा रहा था ताकि नशीले पदार्थ की तस्करी में लगी पूरी चेन को तोड़ा जा सके।

मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर में ठंडा पड़ा अलाव संवाद