फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   NSS volunteers made aware about the harm caused by drugs

एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशे से होने वाले नुकसान के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
NSS volunteers made aware about the harm caused by drugs
शहर के कॉलेज रोड पर नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। समाज में नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा शहर में जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन किया गया। ड्रग डिमांड रिडक्शन थीम पर आयोजित वॉकथॉन में शहर के राजकीय डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेटों व एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लेकर लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के कालीबाड़ी चौक से शुरू हुई वॉकथॉन को जिला समाज कल्याण अधिकारी अब्दुल रहीम में झंडी दिखाकर रवाना किया। वॉकथॉन में शामिल सैकड़ों विद्यार्थियों ने कॉलेज रोड से होते हुए शहीदी चौक, पुराने गर्ल्स हाई सेकेंडरी चौक और गुज्जर हॉस्टल से होते हुए राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में आकर रुके। गई। इस दौरान वॉकथॉन में शामिल विद्यार्थियों ने अपने पोस्टर स्लोगन के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

वॉकथॉन में शामिल एनसीसी कैडेट कुणाल ने कहा कि नशा एक ऐसा जहर है जो हमारे देश के विकास को रोक सकता है। क्योंकि इसकी चपेट में सबसे ज्यादा युवा आ रहे हैं। जो कि हमारे देश की शक्ति हैं। लिहाजा समाज के हर तबके को युवाओं में बढ़ रहे नशे के प्रचलन के खिलाफ आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को युवाओं में बढ़ रहे नशे के प्रचलन के खिलाफ अपनी सक्रिय भूमिका अदा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी हमारे देश की ऐसी शक्ति हैं जिन के माध्यम से हम बड़ी से बड़ी बुराइयों पर विजय प्राप्त की सकती हैं। अगर हर विद्यार्थी उनकी इस मुहिम के राजदूत बने तो वह दिन दूर नहीं जब हम अपने समाज को नशे से मुक्त करा सके। अंत में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों युवाओं ने अपने हस्ताक्षर कर नशे के खिलाफ चलने वाली हर मुहिम को अपना सहयोग देने के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed