फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Now, Officer listen to Panchayat

अब पंचायतों की सुनेंगे अफसर

Thu, 02 Oct 2014 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Thu, 02 Oct 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
Now, Officer listen to Panchayat

अपने अधिकारों के लिए तरस रही पंचायतों की जल्द सुनवाई होगी। जिला प्रशासन ने सत्ता विकेंद्रीकरण, योजना, विकास और जन समस्याओं के हल में पंचायतों की भागीदारी के लिए हर महीने ब्लाक स्तर पर बैठक का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए 19 ब्लाकों के नोडल अफसर नियुक्त कर दिए गए हैं। ये अफसर हर महीने ब्लाक स्तर पर बैठक का आयोजन कर पंचायती नुमाइंदों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक के दौरान हर महीने की अपडेट सौंपेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जिला उपायुक्त डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि पंचायतों के अधिकार अमल में लाए जाने चाहिए। पंचायती नुमाइंदों को पंचायत स्तर के विकास और योजना में न सिर्फ हिस्सेदार बनाना होगा, बल्कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए निदान भी खोजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी ब्लाकों के नोडल अफसर नियुक्त किए जा रहे हैं। यह अफसर ब्लाक स्तर की बैठक में पंचायतों के अधीन किए गए चौदह विभागों सहित सभी ब्लाक स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति को सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed