{"_id":"67d1e74826c338f592060a26","slug":"ndrfs-help-will-be-taken-in-the-case-of-three-murders-kathua-news-c-201-1-knt1008-118216-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: तीन हत्याओं के मामले में एनडीआरएफ की ली जाएगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: तीन हत्याओं के मामले में एनडीआरएफ की ली जाएगी मदद
Thu, 13 Mar 2025 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
टीम मल्हार पहुंची, चप्पे-चप्पे को खंगालकर जुटाएगी सुराग
कठुआ। लोहाई मल्हार के मलाड़ में तीन नागरिकों की हत्या मामले की जांच अब एनडीआरएफ भी करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार मल्हार में एनडीआरएफ की टीम बुधवार को पहुंच गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले एक सप्ताह तक यह टीम तीन नागरिकों की गुमशुदगी वाले इलाके से लेकर इच्छु झरने तक क्षेत्र को खंगालने के साथ ही सुबूत भी जुटाएगी।
दअरसल, इच्छु झरने के पास कठिन चढ़ाई है। जांच के दौरान अबतक तीन में से दो मोबाइल ही बरामद हुए हैं। लेकिन कई पेचीदा सवालों के जवान अभी भी ढूंढे जा रहे हैं। बरातियों से पूछताछ के अलावा इलाके में लोगों से पूछताछ भी की गई है। उधर, ऐसा माना जा रहा है कि एनडीआरएफ की ओर से इलाकों को खंगाले जाने के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। हालांकि जांच के विभिन्न पहलुओं पर फिलहाल पुलिस की ओर से किसी भी तरह की जानकारी सांझा नहीं की जा रही है। उधर, कठुआ के राजबाग हरदों मुट्ठी निवासी दो किशोरों के भंबडवां इलाके से लापता होने के मामले में भी अबतक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। बुधवार को जिला पुलिस की ओर से लापता किशाेरों की जानकारी के साथ उनकी तस्वीरें प्रसारित कर दी गईं। संवाद