फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   navratr

दूसरे नवरात्र पर जोड़ेयां माता के दर पर उमड़े भारी संख्या में भक्त

विज्ञापन
navratr
कठुआ। नवरात्र पर्व के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी के दर्शनों के लिए जिले भर के मदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। पहाड़ी इलाका बनी के मां जोड़ेयां और दौले माता के दरबार में शुक्रवार को श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।
विज्ञापन

हाथ में धूपबत्ती लिए भक्त मां की भक्ति में लीन दिखे। दिन भर रुक रुक कर यात्री माता के भवन पर पहुंचते रहे। जिले में सबसे अधिक लगभग ढाई हजार भक्तों ने शुक्रवार को जोड़ेयां माता के दरबार पर शीश झुकाया। ऐतिहासिक बाला सुंदरी मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला दिन भर जारी रहा। कोरोना महामारी के चलते मंदिरों में कतारों में भी कोविड गाइडलाइंन का पालन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

वीरवार रात से भी माता जोड़ेयां के भवन पहुंचे भक्तों ने सुबह पहली किरण के साथ दरबार पहुंची माता की निशान यात्रा का स्वागत किया। जिसके बाद कतारबद्ध होकर भक्तों ने माता के दर्शन किया। शुक्रवार की सुबह हाथ में प्रसाद, धूप और मां की चुनरी लिए भक्त मां शीतला के दर्शनों को आतुर दिखे। दन्नी से माता की यात्रा पहुंचने के साथ ही मंदिर परिसर मां शीतला के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा ही माहौल दौले माता मंदिर में भी दिखा। दोपहर तक एक एक कर भक्त मंदिर में पहुंचते रहे। शाम को एक बार फिर भक्तों की संख्या बढ़ना शुरू हो गई। शुक्रवार को सुकराला माता के दर में 1250, बालासुंदरी बिलावर मंदिर में 550, महाकाली मंदिर जसरोटा में 12 सौ, बालासुंदरी माता नगरी में एक हजार, दौला माता मंदिर में पांच सौ और काली माता मंदिर जांडी में 13 सौ भक्तों ने हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed