{"_id":"60f092718ebc3ebf5a00b678","slug":"nagar-parishad-kathua-news-jmu239536415","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद अध्यक्ष पर लगाए जातिसूचक टिप्पणियां करने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद अध्यक्ष पर लगाए जातिसूचक टिप्पणियां करने के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की अनुशासनात्मक कमेटी की ओर से नगर परिषद कठुआ में बागी हुए पांच पार्षदों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बाद भाजपा के दो पार्षदों ने अपना पक्ष रखते हुए वीडियो जारी कर दिया है। उन्होंने अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए जातिसूचक टिप्पणियां करने और पार्टी पर पहले भी बताए जाने के बाद कार्रवाई न करने की बात कही है।
उक्त पार्षदों ने साफ किया है कि नगर परिषद का अगला अध्यक्ष हर हाल में भाजपा से ही होगा लेकिन नरेश शर्मा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद से ही भाजपा के यह पार्षद कहां हैं फिलहाल किसी को नहीं पता है। जारी विडियो में भाजपा के दो और एक निर्दलीय पार्षद गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। वार्ड 14 के पार्षद भूपेंद्र राज ने कहा कि शहर में 17 हजार की आबादी अनुसूचित जाति की है, लेकिन बार-बार उन्हें नजरअंदाज किया गया है। पहले भी अविश्वास लाया गया था। तब पार्टी के अधिकारियों ने समझौता करवा दिया था।
वहीं वार्ड 17 के पार्षद जोगिंद्र पाल ने कहा कि एक वर्ष पूर्व भी इसी तरह की स्थिति के कारण पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। लेकिन अब बात हद से आगे जा चुकी है। लिहाजा अब अध्यक्ष के रवैए को किसी भी तरह बर्दाश्त नही किया जाएगा। गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अध्यक्ष द्वारा पार्षदों को जातिसूचक टिप्पणियां की जाती हैं। इससे वे आहत हैं। उन्होंने तख्तापलट की तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि हर हाल में अगला अध्यक्ष भाजपा से ही होगा, लेकिन नरेश शर्मा के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीडियो में इनके साथ वार्ड एक से निर्दलीय पार्षद मीरा देवी भी मौजूद नजर आईं।
विज्ञापन
अनुसूचित जाति के वार्डों में करवाए गए लाखों के काम
कठुआ। नगर परिषद अध्यक्ष नरेश शर्मा ने पार्षदों की ओर से लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि यदि वे जातिसूचक टिप्पणी करते होते, तो पार्षद उनके कार्यालय में पूरा-पूरा दिन नहीं बैठते और उसी समय इसका विरोध करते। कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत यह आरोप लगाए जा रहे हैं, जिसका कोई आधार नहीं है। नरेश शर्मा ने विभिन्न वार्डों की अनुसूचित जाति के मोहल्लों में करवाए गए विकास कार्यों को गिनवाते हुए कहा कि लाखों के विकास कार्य करवाए गए हैं और लाखों के टेंडर करवाए जा चुके हैं। ऐसे में लोगों को भी गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। परिषद की ओर से वही कार्य करवाए जाते हैं, जो पार्षदों की ओर से योजना में रखवाए जाते हैं।