{"_id":"6761c724fea52015ee0b1184","slug":"mla-gave-warning-of-protest-regarding-road-issue-kathua-news-c-201-1-knt1008-115824-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विधायक ने दी चेतावनी, जल्द सड़क का काम शुरू न हुआ तो लोगों संग धरना दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विधायक ने दी चेतावनी, जल्द सड़क का काम शुरू न हुआ तो लोगों संग धरना दूंगा
विज्ञापन
- आठ साल पहले बनना शुरू हुई मानू-हटली-कठुआ सड़क, आज भी काम अधर में
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। करीब 28 वर्ष पहले सड़क निर्माण की योजना बनी और आठ साल पहले इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ। बावजूद इसके मानू-हटली-कठुआ सड़क का काम अब भी पूरा नहीं हो पाया है। जसरोटा के विधायक ने इसे लेकर मोर्चा खोल दिया है।
विधायक राजीव जसरोटिया ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि सड़क को लेकर ठेकेदार के साथ मनमुटाव खत्म कर काम शुरू नहीं किया गया तो 10 पंचायत के लोगों के साथ वह राजमार्ग पर धरना देंगे। बता दें कि अगर सड़क बन जाती तो करीब 10 पंचायतों और चार तहसीलों बनी, बसोहली, बिलावर और महानपुर का सफर जिला मुख्यालय से 30 किमी तक कम हो सकता था। इस सड़क के बनने से लोगों का समय बचेगा और पैसे की बर्बादी भी नहीं होगी। हटली-कठुआ सड़क पर आश्रित लोगों को भी अतिरिक्त वाहनों की सुविधा प्राप्त होगी लेकिन काम सुस्त गति से चल रहा है।
मौजूदा समय में लोगों को लखनपुर से होकर ही उक्त तहसीलों से कठुआ आना पड़ता है। ऐसे में लोगों का समय भी अधिक लगता है और ईंधन के तौर पर खर्च भी अधिक होता है। पंचायतों को आवागमन की सुविधा देने वाली सड़क की हालत सुधरने के बजाय दिनोंदिन बद से बदतर होती जा रही है। क्षेत्र के आधा दर्जन पंचायतों की लाइफ लाइन उक्त सड़क के हालात ऐसे हैं कि बरसात में इन पंचायतों में रहने वाले लोग अपने ही गांव में कैद होकर रह जाते हैं। पिछले छह साल से जारी डोल खड्ड से गुन्नी के इलाके जोड़ने वाली सड़क का निर्माण भी पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में हटली, सांवला, बिज्जत, रसूह और गुन्नी गांवों में रहने वाले लोग अपनी किस्मत के सहारे विकास का सिर्फ इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक राजीव जसरोटिया ने कहा कि 2016 में इस सड़क का काम शुरू करवाया गया था। लेकिन विभागीय कार्यप्रणाली ऐसी रही है कि अबतक काम पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से भी बात की गई है। यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो धरना दिया जाएगा।