फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Mercury at 43 ° C

पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर

Mon, 06 Jun 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ/बसोहली
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ/बसोहली Updated Mon, 06 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Mercury at 43 ° C
नहर में नहाते लोग - फोटो : अमर उजाला

भीषण गर्मी से दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। जून के पहले सप्ताह में ही शुरू हुई असहनीय गर्मी ने रविवार को जीना मुहाल कर दिया। राहत की बात यह रही कि शाम को बूंदाबांदी से तापमान में हलकी गिरावट हुई, लेकिन दिन भर के औसत तापमान में किसी की तरह की राहत नहीं मिली।

विज्ञापन


कठुआ शहर और आसपास के इलाकों में दिन के साथ-साथ शाम और रात को भी गर्म हवा परेशानी का सबब बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान बीते दिन के मुकाबले एक डिग्री कम 43 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की कमी दर्ज की गई और 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कठुआ शहर समेत आसपास के इलाकों में दिन को अंगारे बरसने जैसे हालात रहे। सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने प्रचंड गर्मी के तेवर का अहसास करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर को तेज धूप ने घरों से बाहर निकलने वालों को जमकर परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह के भीतर पारा दो डिग्री तक बढे़गा। उल्लेेखनीय है कि शनिवार को वर्तमान सीजन में सबसे गर्म दिन साबित हुआ था, जब तापमान ने 44 डिग्री सेल्सियस का स्तर छू लिया था।


मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में तापमान अपने सामान्य स्तर के बजाए दो से तीन डिग्री ऊपर चल रहा है। बसोहली क्षेत्र में भी रविवार को पूरे दिन भीषण गर्मी रही। दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं। हालांकि, शाम को मौसम ने करवट ली और मौसम सुहाना हो गया। पहाड़ी क्षेत्र धार महानपुर, घोडल, नंगाली आदि पंचायतों में जमकर बारिश हुई है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed