{"_id":"616f19f6eae86c30740adab2","slug":"meeting-kathua-news-jmu2461470119","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा एससी मोर्चा ने की ग्रामीणों के साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा एससी मोर्चा ने की ग्रामीणों के साथ बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाताओं के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए भाजपा एससी मोर्चा जिला इकाई द्वारा नगरी के जराई गांव में बैठक की गई। मोर्चा के जिला प्रधान देवराज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए समाधान की मांग की।
बैठक को संबोधित करते जिला प्रधान ने कहा कि सबका साथ और सबका विकास के नारे के साथ अपने लक्ष्य को निर्धारित करने वाली भारतीय जनता पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जो कि समाज के हर तबके को साथ लेकर चल रही है।
उन्होंने दलित वोटों के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक समाज के इस पिछड़े तबके लिए जो कुछ भी किया गया, वह केवल उन्हें तात्कालिक राहत ही प्रदान कर सका है। जबकि हमारे समाज को पूर्णकालिक उत्थान को मोदी की सरकार ही मुमकिन बना सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने मीदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का हवाला देते हुए लोगों को भाजपा के साथ जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर मोर्चा के महासचिव गुणदीप कुमार, एससी मोर्चा के नगरी मंडल महासचिव हरिपाल ने भी विचार व्यक्त किए।