फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Masks and sanitizers given to villagers

ग्रामीणों को दिए मास्क और सैनिटाइजर

विज्ञापन
Masks and sanitizers given to villagers
कठुआ। महामारी के दौरान अपने सेवा कार्य को जारी रखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव पृथीचक में लोगों को राशन के साथ सैनिटाइजर और मास्क वितरित किए। कांग्रेस नेत्री अनु डोगरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को कोरोना से बचाव की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि इस महामारी से अगर हमें बचना है तो हमें सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली भीड़भाड़ से बचना हो गया। अगर किसी कारण से इन स्थानों पर जाना मजबूरी हो तो हमेशा मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करना होगा। अभी कोरोना की तीसरी लहर के आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में समाज के हर वर्ग का दायित्व बनता है कि वह एक दूसरे की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने उपस्थित लोगों से कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का नियम का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि इस महामारी से बचने के लिए हम सबको विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। नरेंद्र खजूरिया, अरुण मेहता चौधरी सुल्तान अली, विजय कुमार, रिंकू कुमार, रशीद पोसवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed