फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Mandir

मनोहर नजारों से भरा है मां चंचलो का मंदिर

विज्ञापन
Mandir
बसोहली स्थित चंचलो माता का भवन, संवाद। - फोटो : KATHUA
बसोहली। बसोहली से करीब चार किलोमीटर दूर एक पहाड़ पर बसा चंचलो देवी मंदिर पौराणिक होने के साथ प्रमुख भी हैं। यह मंदिर एक किले में स्थित है, जिसे राजा भूपत पाल ने 17वीं शताब्दी में बनवाया था। बाकी निर्माण कार्य इस मंदिर के पुजारियों ने कराया।
विज्ञापन

मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्तों को 54 सीढ़ियों का रास्ता पार करना पड़ता है। पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क भी है, जहां से वाहनों से पहुंचा जा सकता है। मंदिर के पुजारी शिव कुमार पाधा बताते हैं कि पहाड़ों पर स्थित चंचलो देवी का मंदिर राजाओं के समय का है। इसके लिए धीरे-धीरे भक्तों की श्रद्धा उमड़ी, और आज यह देवी स्थान एक बड़ा तीर्थ बन गया है। मंदिर पहाड़ की चोटी पर इतनी ऊंचाई पर स्थित है कि यहां से अटल सेतु, रंजीत सागर झील, झील के मध्य टापू पर स्थित चामुंडा देवी मंदिर और पूरे बसोहली नगर का मनमोहक दृश्य साफ देखा जा सकता है। चंचलो माता को कई लोग कुलदेवी के रूप में भी पूजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed