फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   maharaja hari singh

126वीं जयंती पर महाराजा हरि सिंह को किया याद

विज्ञापन
maharaja hari singh
कठुआ। महाराजा हरि सिंह जी की 126वीं जयंती पर विभिन्न संगठनों द्वारा शहर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाराजा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके द्वारा सामाजिक सुधार के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान महाराजा हरि सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और केक काट कर खुशी मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर करन सिंह जसरोटिया ने की, उन्होंने कहा कि डोगरा समाज वर्ष 1947 से पहले आजाद था। पिछले 70 साल से राजनैतिक दलों द्वारा किए जा रहे भेदभाव के कारण घुटन महसूस कर रहा है ।
विज्ञापन

महाराजा ने अपने जीवनकाल में सभी के लिए निशुल्क शिक्षा, बाल विवाह, सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान, सभी जातियों के लिए पूजागृहों में प्रवेश की अनुमति के अलावा सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के लिए कानून बनाए। ऐसे महान राजा के जन्मदिवस पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने की डोगरा समाज की लंबे अर्से से मांग रही है, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष बल्लू सिंह जसरोटिया ने भाजपा पर महाराजा के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जम्मू संभाग के लोगों ने पच्चीस सीटें देकर पार्टी को विधानसभा में इस आशा के साथ भेजा था कि वह महाराजा को जम्मू-कश्मीर में वह आदर दिलाएगी जिसके वह हकदार हैं, लेकिन भाजपा के विधायक वह भी नहीं कर सके। गत दिनों महाराजा के जन्मदिवस पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का एक शिष्टमंडल उपराज्यपाल से भी मिला था, लेकिन वहां भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके कारण उन्हें काफी निराशा है आने वाले चुनावों में भाजपा को इसका जवाब देना पड़ेगा। इसी क्रम में श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा द्वारा रामलीला मैदान स्थित सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा के प्रधान करतार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभा के सदस्यों ने महाराजा के चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए उनके द्वारा सामाजिक उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया। कार्यक्रम में ठाकुर जय सिंह, रणजीत सिंह अर्जुन सिंह, राजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, मेजर सिंह, नितिन सिंह, कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed