{"_id":"f48d4e09ffc2856448fe7b677e86e21e","slug":"mahanpur-receiving-station-facing-overload-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानपुर रिसीविंग स्टेशन ओवरलोड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानपुर रिसीविंग स्टेशन ओवरलोड पर
महानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानपुर रिसीविंग स्टेशन के ओवरलोड पर रहने से दर्जनों गांव के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां लगे ट्रांसफार्मरों पर अधिकतम 200 एंपीयर तक लोड की क्षमता है, जबकि इन दिनों दोनों ट्रांसफार्मरों का लोड 250 एंपीयर से अधिक जा रहा है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सर्दियों का यह अधिकतम लोड है जिसका एक मुख्य कारण बिजली का अवैध इस्तेमाल और जरूरत से अधिक इस्तेमाल है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल जो भी इलाके इस रिसीविंग स्टेशन के अधीन आते हैं, उनमें लोड शिफ्टिंग कर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
जिससे चलते कुछ इलाकों में बिजली समस्या बनी हुई है। वहीं विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि अधिक लोड के संबंध में जल्द ईएम एंड आरई विभाग को लिखा जाएगा, ताकि इन इलाकों में चल रहे अवैध कनेक्शनों को हटाकर लोड को कम किया जा सके। उन्होंने सर्दियों के दिनों में लोगों से भी बिजली का सदुपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन