फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   lok adalt

लोक अदालत में 306 मामलों का निपटारा

विज्ञापन
lok adalt
शनिवार को उच्च न्यायालय जम्मू-कश्मीर के न्यायाधीश विनोद चटर्जी कौल द्वारा जिला न्यायालय परिसर कठुआ में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया गया। न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन

न्यायाधीश विनोद चटर्जी कौल ने लोक अदालत में लंबित पात्र मामलों को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत को समाज के लिए उपयोगी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कठुआ के तत्वाधान में जिला न्यायालय कठुआ परिसर में तीन पीठों का गठन किया गया। बेंच नंबर 1 में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कठुआ संदीप कौर और विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट कठुआ अंजना राजपूत, जबकि बेंच नंबर 2 में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पूजा रैना और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैनल वकील नैया शर्मा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेंच नंबर 3 में जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट बृज राज सिंह और तहसीलदार कठुआ गौरव शर्मा मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त तहसील विधिक सेवा समिति हीरानगर, बसोहली, बनी, बिलावर और महानपुर द्वारा भी लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 402 मामलों को लिया गया, जिनमें से 306 मामलों का निपटारा किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में 19 एमएसीटी मामले, 02 सिविल सूट, 44 आपराधिक कंपाउंडेबल मामले, 02 याचिकाएं 488 सीआरपीसी के अंतगर्त, 13 प्री-लिटिगेशन बैंक मामलों का निपटारा किया गया। एमएसीटी मामलों में एक करोड़ बारह लाख दस हजार रुपये का मुआवजा दिया गया, जबकि बैंकों के पक्ष में 13 लाख 46 हजार सात सौ रुपये की वसूली की गई। वहीं एक लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed